बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर तैयारियां जोरों पर।


जेटी न्यूज

समस्तीपुर ::-जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र में शांति पूर्ण मतदान कराने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में चुनाव कार्य के लिए लगातार कर्मी को लगाया गया है ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की घोषणा होने के बाद से ही खानपुर मुख्यालय स्थित चुनाव प्रशाखा में सभी प्रतिनियुक्त कर्मी चुनाव से संबंधित कार्य को जोर शोर से करने में लग गए हैं जहां प्रखंड प्रशासन प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु प्रखंड प्रशासन कटिबद्ध है।

 

इस परिपेक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती गौरी कुमारी,अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर एवं थाना अध्यक्ष दिल कुमार भारती ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया एवं ए एम एफ से संबंधित न्यूनतम आवश्यक सुविधा की जानकारी प्राप्त की साथ ही जिस मतदान केंद्र पर सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी उसे स समय पूरा करने हेतु संबंधित कर्मी को निर्देशित किया गया।वहीं चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षक लालबाबू,रुदल कुमार, न्याय सचिव दिलीप कुमार,राम संजय कुमार, अशोक कुमार,अमित कुमार आदि कर्मी कार्य में लगे हुए है।

Related Articles

Back to top button