कांग्रेस कार्यालय में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता हेतु एक बैठक आयोजित 

कांग्रेस कार्यालय में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता हेतु एक बैठक आयोजित

जे टी न्यूज, मधेपुरा:

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय मधेपुरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता हेतु एक बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सह संयोजक डॉक्टर तारानंद सादा ने कहा कि हम लोग आज बैठक में उपस्थित हुए। गरीब मजदूर महिलाओं सहित आम जनों पर अत्याचार हो रहा है

 

न्याय अब सुलभ नहीं रहा न्याय का गला घोंटा जा रहा है जिसके लिए हमारे नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की गई है क्योंकि भाजपा एवं मोदी सरकार की सदैव नीति रही है जातीय एवं धार्मिक विद्वेष फैलाकर लोगों को बांटना ।

 

मधेपुरा जिला से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक आमजन की हिस्सेदारी हो इसीलिए यहां बैठक आहुत की गई है ।

विभिन्न प्रखंड से आए प्रखंड अध्यक्ष ने अपने विचार रखे। इस मौके पर डॉ प्रो अरुण कुमार,प्रमोद कुमार पप्पू,

अनिल पोद्दार, कामेश्वर सिंह, सूरज नारायण राम बालेश्वर चौधरी,मो. नसीम, सौरभ कुमार आदि बैठक में उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button