कन्या विवाह और विकास सोसाइटी ने मनाया 13 वी वर्षगांठ 

कन्या विवाह और विकास सोसाइटी ने मनाया 13 वी वर्षगांठ 

जे टी न्यूज़, गया : कन्या विवाह & विकास सोसाइटी स्तिथ वैरागी रोड निकट हरिजन मंदिर प्रधान कार्यालय गया में संस्था के 13 वीं वर्ष गाँठ का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था सचिव श्री विकाश कुमार माली, संस्था के संरक्षक उमर नूरानी,सहायक सचिव राजेश कुमार सिन्हा, हासिबुल्लाह अंसारी, प्रभारी कोषाध्यक्ष संजय सिंह,महिला पदाधिकारी महजबिन साहिबा ने संयुक्त रूप से केक काटकर 13 वीं वर्षगाँठ का जश्न मनाया है | इस मौके पर प्रेस वार्ता के दौरान संस्था सचिव विकाश कुमार माली ने कहा संस्था विगत 13 वर्ष पूर्व आज कि दिन ही विधायक प्रेम कुमार के द्वारा संस्था का उद्घाटन किया था और उसी दिन से ही संस्था अपने उद्देशेंयों बाल विवाह, दहेज़ प्रथा, भ्रूण हत्या पर रोक लगाने एवं सामूहिक विवाह के प्रोत्साहन के कार्य को जमीनी स्तर पर अपने संस्था पदाधिकारिओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर जागरूकता का कार्य करने लगे |साथ ही सभी जागरूक हुए 0 वर्ष से 15 वर्ष के कन्याओं के अभिभावक को सदस्य बनाकर निबंधित कन्याओं को बाल विवाह मुक्त एवं दहेज़ रहित विवाह करने पर विवाह स्थल पर उपहार स्वरुप घरेलु उपयोग में आने वाली वस्तुएँ देकर स सम्मान विदा करने का कार्य किया गया तथा प्रत्येक वर्ष सभी निर्धन बालिग़ कन्याओं को सामूहिक विवाह का आयोजन कर बाल विवाह बहिष्कार एवं दहेज़ रहित विवाह के मुहीम को आगे अग्रसरित करते हुए इस वर्ष 09 मई को 51 कन्याओं का नवादा जिले,30 मई को 51 कन्याओं का गया कॉलेज खेल परिसर,28 जून को 51 कन्याओं का भागलपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं 151 कन्याओं का झारखण्ड राज्य के गढ़वा शहर के दानरो नदी छठ घाट में सामूहिक विवाह सफल पूर्वक संपन्न किया है ।आजतक लगभग 13000 कन्याओं को उनके विवाह स्थल पर एवं हजारों कन्याओं का सामूहिक विवाह कराकर इस मुहीम को आगे बढ़या है

और इस पुनीत कार्य को सफल करने में बिहार,झारखण्ड राज्य के सभी अभिभावकों का भी आभार प्रकट किया और कहा कि सभी अभिभावकों ने संस्था पर बिश्वास कर उनके मुहीम को आगे बढ़ाने में जो सहायता प्रदान कि है वह सराहनीय है और संस्था उनके किए हुए विश्वासो को सदा निभाते हुए हमेशा उनके सहायता के लिए तत्पर रहेगी। बिहार,झारखण्ड के सभी संस्था पदाधिकारिओं का भी आभार प्रकट किया कि उनके मुहीम को आगे बढ़ाने में जो आपलोगों के द्वारा कार्य किया गया उसे संस्था हमेशा याद रखेगी और आगे य्यह भी बताया कि संस्था आगामी मार्च माह 2024 में महानगर मुंबई में 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन करेगी |जिससे कि समाज में बाल विवाह, दहेज़ प्रथा जैसी कुरीतिओं को समाप्त किया जा सके।इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी अमित कुमार, निशा कुमारी, सादिया हलीमा, कविता, हिमांशु, मोहित, मो. शमीम, झून्नू विश्वकर्मा, मंटू प्रसाद राजकुमारी सिन्हा, मालती देवी, अजय सोनी, दीपक पाठक एवं संस्था के विभिन्न कार्यालय से आये पदाधिकारी मौजूद थे |

Related Articles

Back to top button