थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग  जारी

जे न्यूज
संजय कुमार सिंह

विभूतिपुर(समस्तीपुर):-थाना क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह वाहन चेकिंग रोसड़ा- दलसिंहसराय मुख्य पथ पर धनिक चौक के पास पुलिस अवर निरीक्षक जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें मास्क, डिक्की, हेलमेट के साथ- साथ आवश्यक कागजात की चेकिंग की जा रही थी।

हेलमेट व कागजात नहीं रहने पर जुर्माना की राशि वसूली जा रही थी। इस वाहन चेकिंग में दर्जनों की संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

Related Articles

Back to top button