अनंत होंगे 135 मोरवा से रालोसपा के प्रत्यासी

, जेटी न्यूज
समस्तीपुर। शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मोरवा प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सिंह के अध्यक्षता में 135-मोरवा विधानसभा के प्रत्याशी कुमार अनंत उर्फ अनंत कुशवाहा को टिकट ले कर पटना से लॉटने के क्रम में कृष्णा चौक हलई पर फूल माला से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने बताया कि आगामी 19 अक्टूबर कुमार अनंत नमांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस लिए 135-मोरवा विधानसभा के मतदाताओं से अपील हैं कि आने का कष्ट करें। मौके पर राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार, आलोक कुमार सिंह कुशवाहा, कृष्ण प्रताप सिंह कुशवाहा, प्रमोद पासवान, समसाद आलम, नवीन कुमार, दिलीप राय, नारायण प्रसाद सिंह, कुन्दन कुशवाहा, रामजतन कुशवाहा इत्यादि मौजूद थे।

Website Editor :- Neha Kumari



