मतदाता जागरूकता रैली को कुलपति ने किया संबोधित

 

कार्यालय, जेटी न्यूज

दरभंगा। मतदान लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने का अनमोल साधन है। हमे संविधान प्रदत्त इस अधिकार का प्रयोग निश्चित रूप से करना चाहिए। ये बातें आज मतदाता जागरूकता साईकिल रैली के समापन समारोह को संबोधित करते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एस पी सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि हम स्वचछ मतदान से ही स्वच्छ सरकार की आशा कर सकते हैं । कुलपति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आप जैसा बीज बोएँगे वैसा ही वृक्ष उगेगा इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी के बहकावे मे आए स्वविवेक से करें। मंगलवार सुबह जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप कोषांग तथा महाराजा लक्ष्मीश्वर सिंह मेमोरियल कालेज के एन एस एस के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता साईकिल रैली एम एल एस एम कालेज दरभंगा के प्रांगण से प्रस्थान किया जिसका नेतृत्व दरभंगा जिला के स्वीप आईकान मणिकांत झा तथा प्रधानाचार्य डा विद्यानाथ झा कर रहे थे। रैली को स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी अलका आम्रपाली तथा शिक्षा विभाग के मध्यान्ह भोजन के ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार देव कन्हैया ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया । इस साइकिल रैली मे मिथिला विश्वविद्यालय के एन एस एस पदाधिकारी डा विनोद बैठा, मेमोरियल कालेज के बर्षर डा अवधेश मिश्र, एन एस एस पदाधिकारी डा कालीदास झा सहित तीन दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यह साईकिल रैली दरभंगा स्टेशन, दोनार, बेंता, लहेरियासराय टावर, समाहरणालय, लोहिया चौक, नाका छह, मिर्जापुर, आयकर चौक होते हुए विश्वविद्यालय परिसर पहुँची जहाँ चौरंगी पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एस पी सिंह तथा कुलसचिव डॉ मुश्ताक अहमद ने साइकिल यात्रियों का उत्साह वर्धन किया। कुलपति प्रो एस पी सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम मे स्वीप आईकान मणिकांत झा ने अपनी लिखी पुस्तक वोटमणि से मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कुल सचिव डा मुश्ताक अहमद ने एन एस एस के छात्र छात्राओं द्वारा मतदान जागरूकता के इस प्रयास की सराहना की। इस साईकिल रैली में सुजीत कुमार पासवान, रूद्र नंद महाराज, कृष्णा कुमार पासवान, सुशील कुमार, अभिषेक कुमार झा , गंधर्व झा प्रदीप कुमार, तृप्ति मिश्रा, आदित्य मिश्रा, अनुज कुमार, मदन कुमार पासवान, सत्येंद्र कुमार, सुमन, अभिषेक कुमार, अविनाश कुमार, प्रभाकर कुमार सिंह, मोहम्मद जावेद, दिवाकर मिश्रा , श्रुति कुमारी, अभिषेक कुमार मिश्रा, आदि छात्र छात्राओं ने भाग लिया। एम एल एस एम कालेज के प्राचार्य डा विद्यानाथ झा के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button