वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया भारी मात्रा में रुपए हुए बरामद

 

 

जेटी न्युज

पताही/मोतिहारी

पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर पंचायत स्थित पताही पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चुनावी चेकिंग के दौरान पताही पुलिस ने बाइक सवार युवक के पास से 3 लाख 19 हजार बरामद कर जप्त कर ली है। थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि परसौनी कपूर पंचायत स्थित चुनावी चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान शेखपुरवा की तरफ से एक बाइक सवार युवक तेजी से आ रहा था। पुलिस को देखते ही युवक बाइक घुमाकर भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया।

जब तलाशी ली गई तो उसके गाड़ी के डिग्गी से 3 लाख 19 हजार रुपया बरामद कर जब कर ली गई। पैसा लेकर भाग रहे युवक पूछताछ बताया कि वह व्यापारी है पैसे कलेक्शन करके अपने घर ढाका जा रहा था वह अपना नाम राजेश कुमार बताया है। थाना अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि भारी तादाद में नगद रुपए ले जाते हुए पकड़ा गया है पुलिस को आशंका है कि इतनी अधिक तादाद में रुपया विधानसभा चुनाव के लिए ले जाया जा रहा था फिलहाल पैसे को ज़ब्त कर ली गई है।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button