मतगणना को लें अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी

 

बिना पास मतगणना केंद्र पर जाने की नहीं मिलेगी अनुमति

जेटी न्यूज़

मोतिहारी।पु0च0

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने मतगणना को ले एमएस कॉलेज में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 हेतु मतगणना कर्मियों एवं पदाधिकारियों का किया ब्रीफिंग। वही जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना को लें अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।बिना पास मतगणना केंद्र पर जाने की नहीं मिलेगी अनुमति।जिलाधिकारी ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने का दिया निर्देश।पदाधिकारी हर हाल में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेंगे।मतगणना को ले अधिकारी रहे अलर्ट।उक्त ब्रीफिंग में सहायक समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button