जेटी न्यूज।

शमशाद अजीज।

नौतन/पश्चिम चम्पारण:-स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में शुक्रवार देर शाम एक नवविवाहित की मौत अरेराज सोमेश्वर नाथ मंदिर से पुजा कर वापस घर आने के क्रम में झखरा गाँव में पासवान चौंक पर एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से घटनास्थल पर हो गई। मृतक की पहचान शिवराजपुर निवासी जितेंद्र ठाकुर की पत्नी निशा देवी के रूप में हुई है। विदित हो कि मृतक की शादी विगत आठ दिन पहले शिवराजपुर निवासी जितेंद्र ठाकुर के साथ हुई थी। शुक्रवार को बाईक से अरेराज स्थित सोमेश्वर नाथ मंदिर में पुजा करने गए थे। पुजा कर वापस आने के क्रम में थाना क्षेत्र के झखरा पासवान चौंक पर एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खबर सुनते ही परिवार सहित पुरे पंचायत में मातमी संन्नाटा छा गया। वही शिवराजपुर मुखिया लालबाबु मिश्रा उर्फ सैम्पू मिश्रा ने गहरी दुख जताते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button