झंझारपुर के लक्ष्मी कन्या हाई स्कूल प्लस टू में पाँच लाख रुपये गबन का मामला आया प्रकाश में पूर्व हेडमास्ट पर बर्तमान प्रभारी ने लगाया गबन का आरोप

 

जेटी न्यूज मधुबनी

 

मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित प्लस टू पार्वती लक्ष्मी कन्या उच्च विद्यालय में कथित गबन का एक बड़ा मामला सामने आया है। उक्त विद्यालय की वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने पूर्व प्रधानाध्यापक पर पांच लाख रुपये सरकारी राशि का गबन करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उक्त विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-स्थापना को पत्र भेजा है। डीपीओ-स्थापना को भेजे गए पत्र में प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंदु प्रभा ने उल्लेख किया है कि उनके विद्यालय के एक पूर्व प्रधानाध्यापक ने विद्यालय की पांच लाख रुपये सरकारी राशि का गबन करने के उपरांत अज्ञात लोगों के साथ विद्यालय पर आकर तरह-तरह की धमकी भी दे रहे हैं। इस पत्र में प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंदु प्रभा ने जिक्र किया है कि उनके विद्यालय के एक पूर्व प्रधानाध्यापक ने 25 मई 2018 को विद्यालय के साइकिल, पोशाक, छात्रवृति एवं किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना मद का पांच लाख रुपये गबन कर लिया। जबकि, उक्त राशि बैंक एडवाइस के द्वारा छात्राओं के खाता में भुगतान होना था। लेकिन, एक पूर्व प्रधानाध्यापक ने उक्त राशि को बैंक से नकद प्राप्त कर अपने निजी कार्यों में खर्च कर लिया। उक्त राशि को अब तक छात्राओं के खाता में जमा नहीं किया गया है। पूर्व प्रधानाध्यापक जो सेवानिवृत भी हो चुके हैं, उक्त राशि गबन करने की नीयत से विद्यालय आकर आधा-अधूरा अभिलेख देकर अपने प्रभार से मुक्त होना चाहते हैं। लेकिन, जब उन्होंने आधा-अधूरा अभिलेख स्वीकार नहीं किया तो विद्यालय में दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ आकर तरह-तरह की धमकी देते हुए कहा कि इस राशि का प्रभार लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र देना होगा। पूर्व प्रधानाध्यापक के इस रवैये से वह आहत हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने उक्त मामले में डीपीओ-स्थापना से परामर्श देने एवं कानूनी सुरक्षा प्रदान करने की अनुरोध किया है।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button