जिले में प्रतिबंध के बावजूद बालू का अवैध खनन हो रहा है।   अवैध कारोबार के लिए गोलीबारी में एक घायल।

 

जेटी न्यूज।

बेतिया/पश्चिम चम्पारण :- जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध कारोबार लगातार जारी है। सहोदरा थाना क्षेत्र के दोहरम नदी की पेटी से बालू उत्खनन को लेकर खूनी संघर्ष जारी हैं। नरकटियागंज अनुमण्डल क्षेत्र सहोदरा थाना क्षेत्र में बुधवार की अहले सुबह बालू के अवैध कारोबारी एक दूसरें के खून के प्यासे बने और हुआ हिंसक संघर्ष, जिसमे हुई गोलीबारी के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपर्युक्त घटना को लेकर एक पक्ष के घायल युवक मेराज आलम ने बताया कि सुबह वह खेत की तरफ घुमने गया, तभी वहाँ पूर्व से घात लगा कर बैठे शेख नसीम, शेख तुफान, बैरिस्टर व उसके दर्जनों सहयोगी (फायरिंग करने) गोली चलाने लगें। जिसमें एक गोली मेराज की कनपट्टी पर लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। गोलीबारी की आवाज़ पर वहाँ पहुँचे परिजनों के सहयोग से हाॅस्पिटल पहुंचाया गया। उधर दूसरें पक्ष के शेख नसीम ने बताया कि वह घर पर नही हैं और घटना के बारें में उसे कोई जानकारी नही हैं। उसने बताया कि उसे साजिश के तहत फँसाया जा रहा हैं। सहोदरा थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि गोली उन्हें फायरिंग की कोई जानकारी नही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित भूमि से बालू की निकासी नही कि गयी हैं। विशेष मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही किसी प्रकार की पुष्टि की जा सकेगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोहरम नदी के बालू घाट पर बर्चस्व की लड़ाई को लेकर हमेशा तनाव की स्थिति रहती है। जहाँ से बालू का अवैध उत्खनन होता है वह स्थल जंगल से काफी नजदीक है। इसलिए जंगली जानवरों भी नदी में विचरण करते रहते हैं। ऐसा भी संभव है कि दो पक्ष की गोलीबारी में वन्य जीवों पर खतरा उतपन्न हो। ऐसे में हमारे संवाददाता ने जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया कि जहाँ पर बालू उत्खनन किया गया है। वह भूमी वन विभाग के सीमा से कितनी दूरी है। मंगुरहा वन क्षेत्र के रेंजर सुनिल कुकिमार पाठक से सेलफोन पर बात करने की कोशिश की गई। उन्होंने फोन रिसीव नही किया, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि जिस भूमि से बालू का उत्खनन होता है, वह वन क्षेत्र की भूमि है अथवा रैयती भूमि है।।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button