द मोस्ट इंस्पायरिंग वूमेन ऑफ इंडिया से अनिता देवी को नवाजा गया।।

जेटी न्यूज..

घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:
प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमुनिया खास के शिक्षिका सह घोड़ासहन व आदापुर के केआरपी अनीता देवी को दिल्ली के होटल शेरटेन में आयोजित स्वर्ण भारत परिवार महिला सशक्तिकरण कल्याण बोर्ड के द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है, मोस्ट इंस्पायरिंग वूमेन ऑफ इंडिया (नारी शक्ति सम्मान) के रूप में उक्त उपाधि दी गयी है. स्वर्ण भारत परिवार के चेयरमैन पियूष पंडित एवं संस्था के ट्रेनर प्रतिभा मिश्रा के द्वारा संयुक्त रुप से यह उपाधि दी गई है बताते चलें कि अनीता देवी प्रखंड शिक्षिका के साथ-साथ एक समाजसेवी भी है जो समय समय पर समाज में जागरूकता हेतु तरह तरह के कार्यक्रम करती रहती है अनीता देवी को यह सम्मान उनके निस्वार्थ सेवा भाव गरीब असहाय जरूरतमंदों के मदद के साथ-साथ कोरोना जैसी महामारी में बेहतर सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से दिया गया है,

इसके पूर्व भी श्रीदेवी को मदर टेरेसा पुरस्कार एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार सहित अन्य कई सारे पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है श्री अनीता देवी ने उक्त पुरस्कार का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. उपलब्धि से नवाजे जाने पर बधाई देने वालों में जदयू नेता राम पुकार सिन्हा,मुन्ना राम,नुरुल होदा, सकल देव बैठा,साबिर अहमद,रामनिवास कुशवाहा सहित घोड़ासहन एवं आदापुर के सभी शिक्षकों ने इन्हें शुभकामनाएं दी है।।

Related Articles

Back to top button