होली को लेकर जगदीशपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न।

शमशाद अजीज।।
जेटी न्युज।।
नौतन।।जगदीशपुर। होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। इसे सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाऐ।उक्त बातें जगदीशपुर थाना परिसर में होली परआयोजित पुलिस-पब्लिक की बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने लोगों से कहीं। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण को लेकर रंग और गुलाल से परहेज करने की नसीहत दी।साथ ही धुरखेल,डीजे आदि के प्रयोग नहीं करने कि बात कही। क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत थाने को सूचित करें उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। छोटे-छोटे मामलों को पंचायत स्तर पर ही निपटाने की सलाह जनप्रतिनिधियों को दी। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें थाना स्तर से सहयोग प्रदान किया जाऐगा। शराब धंधेबाज किसी सूरत में बक्से नहीं जाऐगें।आदि बातों से लोगों को अवगत कराएं।

पुलिस पब्लिक के बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी विनय कुमार तिवारी ने बताया की पब्लिक के सहयोग से ही पुलिस अपने कार्य का निर्वहन निष्पक्ष रुप से करने में सफल होगी।अपराध पर नियंत्रण हेतू पुलिस- पब्लिक का बराबर का सहयोग का होना आवश्यक है।बैठक को समाजसेवी लालबहादुर मिश्र, शिव कुमार सिंह, नंदकिशोर कुशवाहा, पूर्व मुखिया सूर्य नारायण सिंह,जयप्रकाश सिंह, बाबूलाल प्रसाद,साहेब हुसैन अंसारी, नवल किशोर पाठक,बाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार के बड़े भाई सह समाजसेवी मनोज कुशवाहा, ललन प्रसाद श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।

साथ ही थाना क्षेत्र के समस्या से अवगत कराऐ। इस दौरान डी एन सिंह,मुखिया बसंत साह,दारोगा बिमल कुमार, दरोगा अरविंद कुमार,जमादार लखन देव राम, जमादार चंद्रशेखर प्रसाद,वकील अंसारी,डॉ रतिनाथ तिवारी, शंभू शरण सिंह,जावेद अख्तर,डाक्टर अभिषेक सिंह,अख्तर अंसारी, सिकंदर राम ,संजय साह,शाहिद, दरोगा यादव,सरपंच कैमुल अंसारी,नुरैन अंसारी आदि सैकड़ों थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
