मधुबनी मध्यान्ह भोजन रसोइया कल्याण समिति के कर्मियों ने माँगो को ले कर समाहरणालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन

जेटी न्यूज मधुबनी
मध्याह्न भोजन रसोईया कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष जुली देवी के नेतृत्व में मधुबनी जिला समाहरणालय के सामने एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया गया। एक तरफ बिहार सरकार नारी शक्ति को मजबूत करने की बात टीवी चैनल और अखबार में दिन-रात ढिंढोरा पीट रही है। दुसरी तरफ बिहार सरकार 50रु मानदेय देकर बिहार के सभी प्राथमिक एवं माध्य विद्यालय में कार्यरत महिला को बंधुआ मजदूर बनाकर शोषण कर रही है।

इसलिए उपरोक्त विषय के संदर्भ में आग्रहपूर्वक बिहार सरकार से निम्न मांगों की पूर्ति हेतु सरकार का ध्यान जिला प्रशासन के माध्यम से आकर्षित करना चाहती हूं :—
1) सरकारी विद्यालयों में कार्यरत एमडीएम रसोइया की सेवा नियमित की जाय।
2) एमडीएम रसोईया की मानदेय में सम्मानजनक बृद्धि करते हुए न्यूनतम दैनिक मजदूरी के अनुसार मानदेय की भुगतान की जाए।
3) एमडीएम रसोईया को भी पीएम स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना का लाभ प्रदान की जाए।
4) नियोजित शिक्षकों की तरह एमडीएम रसोईया का वेतन वृद्धि, पीएफ, बीमा, मेडिकल अवकाश भत्ता की सुविधा दी जाए।

5) कोरोना महामारी लॉकडाउन में कोरोना जोधा के रूप में कार्य करने वाले एवं प्रवासी मजदूरों की सेवा करने वाले रसोईया को पारश्रमिक राशि की भुगतान यथाशीघ्र की जाए।
6) एमडीएम रसोईया का बकाया पारिश्रमिक होली पर्व को देखते हुए यथाशीघ्र भुगतान किया जाए।
7) एमडीएम रसोईया को सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी कर्मी की तरफ पेंशन राशि व सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान की जाए।
8) सभी कार्यरत रसोईया को नियोजन पत्र अविलंब दिया जाय।

इस धरना कार्यक्रम में संघ के निम्न नेता और नेत्रीगण धरनार्थियों को संबोधित करने वालों में संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष हेमंत कुमार यादव, योगेन्द्र पंडित, समाजवादी नेता राम सुदिष्ट यादव, इंद्र कुमार मंडल, परशुराम कामत, उर्मिला देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, उर्मिला देवी, संगीता देवी, ममता देवी, विनर देवी, रंजू देवी, मीना देवी, सुखी साह , योगेन्द्र यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किया।

