अर्थी बाबा ने ममता बनर्जी को दी बधाई 

 गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) 

बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के पूर्ण बहुमत से शानदार जीत पर अर्थी बाबा ने ममता बनर्जी को बधाई दिया है और कहा कि जब बंगाल में ममता बनर्जी गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठी थी उसी समय ममता दीदी के समर्थन में गोरखपुर में मै भी धरने पर बैठा था l अर्थी बाबा ने कहा कि बंगाल चुनाव में हार के डर से मोदी सरकार ने चुनाव आयोग द्वारा ममता दीदी के प्रचार पर एक दिन की रोक लगा दी थी जिसके विरोध में जब ममता दीदी धरने पर थी और तब उनके समर्थन में हम धरने पर बैठ कर ममता दीदी के हिम्मत को बढ़ाता रहा l उन्होंने कहा कि जब ममता अकेले संघर्ष कर रही थी उनके प्रतिकूल समय में सिर्फ अर्थी बाबा उत्तर प्रदेश से अकेला नेता खड़ा था, जो उनके लिए धरने को समर्थन में धरना दे कर समर्थन किया था । अर्थी बाबा लॉक डाउन बाद ममता जी मिलकर उनको गुलदस्ता देकर फिर बधाई देने बंगाल जाएंगे ।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button