यास तूफान के कारण लगातर हो रही बारिश से तैयार फसल बर्बाद,किसानों को भारी नुकसान

कोटवा,(पूर्वी चंपारण )प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार से हो रही लगातर बारिश और और तेज आंधी से आम,लीची के फसलों और पेड़ों को काफी नुकसान पहुचा है।वही खेतों में पके और तैयार फसल भी बर्बाद हो गए।मिली जानकारी के अनुसार भोपतपुर,अहिरौलिया करारिया, मच्छरगंवा,दिलमन छपरा आदि गांवों में आम लीची के आलावे, मक्का और मूंग की फसलों को भारी क्षति हुई है।मक्का की तैयार फसल जो खेतों में रह गए थे अंकुरित हो जमने लगे है। कई जगह तो मक्के की बाली सड़ने भी लगी है। वही मूंग की फसल तो पानी मे डूब चुका है।डूबने के कारण उसके तैयार दाने भी खेतों में गिर रहे है।इसके आलावे सबसे अधिक नुकसान मिर्च की फसल को हुआ है।अत्यधिक पानी के जलजमाव से पौधे सूखने लगे है।इस महामारी में बेरोजगारी के साथ अब किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।करारिया के किसान नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि उनका भारी नुकसान हुआ है।मक्का सब खराब हो गया है।लीची का व्यवसाय करने वाले किसान अच्छेलाल साह ,हारगेंन साहनी ने बताते हैं की भारी बारिश और हवा ने पेड़ पर लगी लीची को भारी नुकसान पहुंचा है। अब तक करीब 70 फीसदी से ज्यादा लीची का फल टूटकर गिर गया है जो किसी काम का नहीं है।

अब तो लीची कूड़े के ढेर में ही जाने लायक है। वही राजेन्द्र महतो बताते हैं कि पहले से ही लीची के किसान बहुत नुकसान उठा चुके थे। अब बारिश ने तो कमर तोड़ दी है। शाही लीची बर्बाद हो चुकी है। शाही लीची के लिए अब कोई मौका नहीं बचा हैं। सब्जी की खेती करने वाले किसान अवधेश प्रसाद कुशवाहा ,राम विनय कुशवाहा ,राम जनम कुशवाहा आदि लोगों ने बताया कि लगातार बारिश से ज्यादा नमी होने के कारण मक्का खेत में अंकुरित हो गई है , जिसे हम या तो जानवर को खिला सकते हैं या सिर्फ खाद के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। बाकी सब्जी के फसलें ज्यादा नमी के कारण भी सुख जाएंगी।

Related Articles

Back to top button