“हवन यज्ञ”में लिया गया निर्णय 11 जून 2021 को “जनजागरण अभियान आरती” का आयोजन होगा

जेटी न्युज
मोतिहारी।पु.च
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चन्द्र के जन्मस्थली अयोध्या में मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान के तहत आदापुर के रामभक्त श्रद्धालुओं द्वारा चन्दा स्वरूप जो राशि दी गयी थी। उसे तथाकथित भूमि रामभक्तों द्वारा गबन कर ली गयी है। जिससे समस्त हिन्दू बिरादरी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। साथ ही इनलोगों के इस अनैतिक कार्य के चलते मानव बिरदारी के अस्तित्व पर तरह-तरह के आपदा – विपदा उत्पन्न हो रहे हैं।फलतः संकटमयी इस विपरीत परिस्थिति में मानव कल्याणार्थ और चन्दा संग्रहनकर्ताओं के सदबुद्धि हेतु राजद किसान प्रकोष्ट के प्रखण्ड अध्यक्ष सतेन्द्र साह के द्वारा आज दिनांक 31-05 -21को अपने निवास स्थान पर”हवन यज्ञ”का आयोजन किया गया।

पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान से आयोजित इस हवन यज्ञ मे शामिल राजद किसान प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने कहा कि चन्दा गबन का मामला विगत दो माह से सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जा रहा है फिर भी आज तक चन्दा संग्रहित करने वाले तथाकथित ढोंगी रामभक्तों के द्वारा संग्रहित राशि का अंश राशि मात्र 2 लाख 96 हजार 4 सौ दस रुपया ही जमा किया गया है जो बिल्कुल ही घिनौना धार्मिक अपराध है। अगर संबंधित एक सप्ताह के अंदर चन्दा राशि नहीं जमा की जाएगी तो 11 -06 2021 को श्यामपुर बाजार आदापुर में “जन जागरण आरती”अभियान शरू किया जाएगा। जो पूरे प्रखण्ड में चलेगा। उक्त हवन यज्ञ में बिनोद प्रसाद यादव , राजन नेता , उपेन्द्र प्रसाद ,बिनोद प्रसाद ,चंदन कुमार , गौरीशंकर साह इत्यादि रामभक्त श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button