पारिवारिक विवाद एवं आपसी कलह के कारण पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या।

जे.टी.न्यूज़ , समस्तीपुर

एक वक्त समस्तीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है जहा पारिवारिक विवाद एवं आपसी कलह के कारण एक पति ने गला दबाकर अपने ही पत्नी की हत्या कर दिया है। ताजा मामला समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना अंतर्गत बाजितपुर बम्बईया की है जहा वर्षो से चले आ रहे परिवारिक कलह से प्रताड़ित पत्नी को पति ने गुरुवार की देर रात गला दबाकर हत्या कर दिया। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार साहनी की पत्नी मीरा देवी के रूप में किया गया। इस घटना की जानकारी गाँव मे आग की तरह कानों कान हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद एवं आपसी कलह तथा वर्षों से पति के प्रताड़ना से पीड़ित महिला अपने रिश्तेदार, मायके में ही अधिकांश रहती थी। इसी क्रम में महिला ने दो लड़की को भी जन्म दिया। लेकिन विबाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा था। विवाद काफी गहरा हो गया था। जब बृहस्पतिवार की देर रात इतना चरमोत्कर्ष पर पहुंच गया की आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी को गला दबाकर हत्या कर दिया। लाश छुपाने का प्रयास कर रहे थे ऐसी बिच आसपास के लोगों ने मृतक के माता-पिता को इसकी जानकारी दी गई। शुक्रवार की अहले सुबह सूचना मिलने पर मृतक के मायके के लोग पुत्री के घर पहुचे तो अपनी पुत्री को मृत पाया। इसी बीच पंचायत कर बुद्धिजीवी ने मामले को निष्पादित करने का प्रयाश कर रहे थे। इसी बीच मृतक के भाई ने थाना पहुंच कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। थाना अध्यक्ष चंद्रकांता गौरी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई जगह दाग धब्बे पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करना प्रतीत होता है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। मृतक के परिजनों के द्वारा किसी भी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस आवेदन का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Back to top button