बांका मदरसा ब्लास्ट: दूध के डब्बे से बना था देसी बम, तीन धमाके की बात आ रही सामने

जेटी न्यूज

भागलपुर/बांका : जिले के नवटोलिया मदरसा में घमाका  पाउडर वाले दूध के डिब्बों से बनाए गए‌ देसी बम से हुआ था.बम के आकार में बड़ा होने और एक साथ कई बम बक्से में रखे होने की वजह से जारदार धमाका हुआ, जिससे मदरसे की दीवारें और छत गिर गई.जांच के दौरान यह बात भी सामने आ रही है कि मदरसा में एक या दो नहीं बल्कि एक- एक कर तीन धमाके हुए थे. हालांकि धमाकों को लेकर अलग-अलग बातें कहीं जा रही है.इस बीच पटना से गई एटीएस की टीम भी मौके स्थल की जांच कर गुरुवार की रात को पटना लौट चुकी है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धमाके की वजह देसी बम था.पाउडर वाले दूध के डिब्बों का इस्तेमाल कर बम बनाए गए थे,जिससे इसका आकार बड़ा था.विस्फोटक और कील आदि भरने के बाद इसे सुतली से बाधा गया था, इसके बाद इन्हें एक बक्से में बंद कर रख दिया गया था.हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बमों की संख्या कितनी थी.देसी बम होने के बावजूद धमाके में जिस तरह का नुकसान हुआ है,उसको लेकर जानकारों का मानना है कि यह बम के आकार और बक्शे की वजह से हुआ. माना जा रहा है कि बक्से में एक साथ कई बम रखे गए थे.इसी वजह से नुकसान ज्यादा हुआ है.

न तो टीएनटी और न ही आरडीएक्स के प्रमाण : घटनास्थल का निरीक्षण विशेषज्ञ व एटीएस की टीम भी कर चुकी है,पर वहां टीएनटी, आरडीएक्स होने के प्रमाण नहीं मिले हैं.टीएनटी व आरडीएक्स हाई एक्सप्लोसिव में आते हैं.वहीं अमेनियम नाइट्रेट में फ्यूल वायल मिला देने पर वह भी उच्च तीव्रता का धमाका कर सकता है.

 

 

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button