शिकारीपाड़ा:पत्थर चिप्स लदा ओवरलोडेड हायवा पलटा। सड़क हुआ जाम।

 

जेटी न्यूज़

शिकारीपाड़ा: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के माइंस एरिया में स्थित दलदली के पास आज शाम एक चिप्स लदा ओवरलोडेड हाईवा सड़क पर पलट गया जिससे हाईवा में लदे हुए पत्थर चिप्स सड़क पर गिरकर फैल गया और दुमका रामपुरहाट मुख्य सड़क जाम हो गया।  हालांकि इस दुर्घटना में ड्राइवर तथा खलासी बाल-बाल बच गए और कोई भी हताहत नहीं हुआ।

बताते चलें कि शिकारीपाड़ा के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में चिप्स पत्थर लदे ओवरलोडेड ट्रक बिहार एवं बंगाल के विभिन्न प्रांतों में जाते हैं । ओवरलोडिंग के कारण प्रायः इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं परंतु उसे देखने वाला कोई नहीं।

 

Related Articles

Back to top button