जिला पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अनुसूचित जाति एबं जनजाति अत्याचार राहत अनुदान समिति की बैठक सम्पन्न

जेटी न्यूज मधुबनी।
जिला पदाधिकारी, मधुबनी अमित कुमार के अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार राहत अनुदान के अंतर्गतन जिला स्तरीय एवं अनुश्रवण समिति की द्वितीय क्रय मासिक बैठक जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ट में सम्पन्न हुई। इस दौरान माननीया सदस्य बिहार विधान सभा, कुमारी, माननीय सदस्य बिहार विधान सभा, समीर कुमार महासेठ, माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद्, सुमन कुमार महासेठ, माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद्, घनश्याम ठाकुर, अपर समाहर्त्ता -सह- विशेष पदाधिकारी, मधुबनी, कार्यपालक पदाधिकारी, अजागिनी, विशेष लोक अभियोजक, अनु० जाति/जनजाति, व्यवहार न्यायालय, मधुबनी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, मधुबनी, थाना प्रभारी, अनु० जाति/जनजाति एवं सामाजिक संगठन के सदस्य श्री कैलाश राम, श्री संजय कुमार राम, श्री रीझण मल्लिक, श्री रामबाबु राम की गरिमामयीपूर्ण उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक के क्रम मे जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा अनु० जाति/जनजाति के वादों की सुनवाई में तेजी लाने, कनविक्शन कराने आदि पर बल दिया गया साथ हीं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी से प्राप्त मुआवजा प्रस्ताव में मुआवजा प्रदान करने हेतु समीक्षा की गई एवं समीक्षा के क्रम में सदस्यों द्वारा अनु० जाति/जनजाति से सेंबंधित समस्या उठाई गई तथा उसके निराकरण करने हेतु बिन्दवार कार्यक्रम तय किये गए। उपरोक्त समिति के सदस्य, सचिव एवं जिला कल्याण पदाधिकारी, मधुबनी पवन कुमार सिंह द्वारा बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई।




