सीपीआई के द्वारा बिस्फी प्रखंड को बाढ़ प्रभावित घोषित करने समेत बिभिन्न माँगो को ले कर प्रदर्शन बीडीओ को सौपा गया माँग पत्र

सीपीआई के द्वारा बिस्फी प्रखंड को बाढ़ प्रभावित घोषित करने समेत बिभिन्न माँगो को ले कर पत्र
बीडीओ को सौपा गया माँग पत्र

जेटी न्यूज बिस्फी

सीपीआई कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। मुख्य मांगों में बिस्फी प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, बाढ़ सुखाड़ का स्थायी निदान करने, बाढ़ एवं वर्षा से किसानों के नुकसान हुए फसलों का मुआबजा देने, बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए सड़कों की अविलंब मरम्मत कराने सहित अन्य मांगे शामिल थी।इस अवसर पर लालबाबू अकेला की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सभा में बोलते हुए जिला मंत्री मिथलेश झा ने कहा कि बिस्फी में दो महीने से बाढ़ और जलजमाव से एक बहुत बड़ी आबादी परेशान है।स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। मंहगाई बेतहाशा बढ़ रही है।बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। लेकिन सरकार मस्त और लापरवाह बनी हुई है।सरकार प्रायोजित योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर है।

बिस्फी में अबतक नौ लोगों से अधिक व्यक्ति की डूबने और सर्प दंश से मौत हो गयी है।लेकिन एक भी व्यक्ति के परिजन को सरकारी सहायता नहीं मिली है। मौके पर महेश यादव,अशेश्वर यादव, तिलक राज भारती, सूर्य नारायण महतो,शेलो देवी, लछमिनिया देवी, लक्ष्मी पंडित, विजय ठाकुर,राम भजन साहु आदि लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद बीडीओ मनोज कुमार को मांगों से संबंधित एक स्मारपत्र सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button