बिस्फी प्रखंड के सिंघिया जोटियाही गांव के एक वृद्ध की मौत हुईं मौत नदी में डूबने से

बिस्फी प्रखंड के सिंघिया जोटियाही गांव के एक वृद्ध की मौत हुईं मौत नदी में डूबने से

जेटी न्यूज बिस्फी।

थाना क्षेत्र के सिंघिया जोटियाही में शौच करने को गए एक वृद्ध की मौत नदी में डूब जाने से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र पासवान 61, के शुक्रवार की सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गये थे।जब देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिवार जनों ने खोज बिन करने लगा। महेंद्र पासवान के शव को उपलाते देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से निकाला गया।बताया जाता है कि शौच करने के दौरान पैर फिसलने के कारण वह बाढ़ के गहरे पानी में जाने के कारण डुबोने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते तत्क्षण सीओ श्रीकांत सिन्हा, थानाध्यक्ष संजय कुमार हल्का कर्मचारी सहित घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी लिया एवं मृतक के परिवारों को सांत्वना दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करने हेतु मधुबनी भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button