बगहा आकाशीय बिजली का लौका गिरने से 42 वर्षीय महिला की हुई मौत।

बगहा

आकाशीय बिजली का लौका गिरने से 42 वर्षीय महिला की हुई मौत।

मृत महिला अपने पीछे सात बेटियों को छोड़ चल बसी ।

 

जे टी न्यूज
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण

बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक 42 वर्षीय महिला महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान केरई गांव निवासी सहदेव मुसहर की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुये पति सहदेव ने बताया कि प्रतिदिन की भांति दोपहर करीब तीन बजे मीना देवी भैंस चराने के लिए खेतों में गई थी। उसी दौरान मौसम खराब हो गया।

तथा तड़क गरज के साथ बारिश होने लगी। बारिश के दौरान में ही अचानक आकाशीय बिजली गिरी और उसके चपेट में महिला मीना देवी आ गई। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी पाते ही लोगों के बीच अफरातफरी मची गई । घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं इस हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि मृतका अपने पीछे सात बेटियों को छोड़ गई है।इस बाबत नौरंगिया थाना अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया कि सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों की टीम को मौके पर भेज दिया गया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया l

लिंक

*अचानक बदला मौसम का मिजाज से झमाझम हुई जोरदार बारिश*

लगातार तीन दिनों से मौसम खराब था। सोमवार की सुबह से ही मौसम काफी अच्छा हुआ था। सुबह सूर्योदय के साथ खिली खिली धूप निकल आई थी। 10 बजते बजते धूप तेज हो गई थी। गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल हो गया था। तेज धूप और गर्मी के कारण लोग परेशान दिखाई दे रहे थे। लेकिन अचानक मौसम ने फिर करवट बदल लिया। जिससे आसमान में काले घने बादल दिखाई देने लगे। दुपहर होते ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर गरज के साथ बिजली कड़क भी शुरू हो गई। जो जहां था, वहीं पर रुक गया। देर शाम को बारिश रुकने के साथ ही लोग अपने घर को रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button