अंबेडकर छात्रावास को खाली करने का आदेश देना छात्रों के साथ नाइंसाफी -सबीर कुमार

जे टी न्यूज़ ,सहरसा
कुलानन्द यादव
सहरसा सर्किट हाउस में छात्र संगठन आईसा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आइसा के संगठन को मजबूती और जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शामिल राज्य पर्यवेक्षक आइसा के महासचिव सह पालीगंज से भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि मोदी और नीतीश की सरकार छात्रों-युवाओं को रोजगार दे नहीं सकती तो रोजगार छीनने का अधिकार भी नहीं है दोनों सरकारें सिर्फ जुमलेबाजी करने में अव्वल तो है ही साथ-साथ निर्लज्जता की सारी हदें पार भी कर दी है । पिछले चुनाव में नीतीश सरकार ने 19 लाख लोगों को नौकरी देने की बात कहकर सत्ता में आई लेकिन नौकरी तो छोड़िए लोगों को रोजगार भी उपलब्ध नहीं करवा पाई। विधायक सौरभ ने कहा शिक्षा-रोजगार जैसे संवेदनशील मुद्दें और विवि में हो रहे सीट कट, फंड कट,फीस वृद्धि,आरक्षण नियमों में छेड़छाड़ और शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ छात्र-युवाओं को संघर्ष तेज करनी चाहिए।

आईसा के राज्य सचिव सबीर कुमार ने कहा कि सहरसा सहित पूरे सूबे में अंबेडकर कल्याण छात्रावास को खाली कराने की आदेश देना छात्रों के साथ नाइंसाफी और प्रताड़ित करने जैसा हैं इस तुगलकी फरमान के खिलाफ आईसा और वामपंथी संगठनों के साथ सड़क पर उतरेगी।
मौके पर आईसा राज्य सह सचिव प्रियंका प्रियदर्शनी,कुंदन यादव, चंदन कु यादव, सूरज सम्राट, तरुण कुमार, अभिनंदन,राजेश कुमार,दीपक कुमार, नंदन कुमार, विलक्षण शर्मा, भाकपा माले जिला सचिव ललन यादव, विक्की राम, युवा नेता संतोष राम, अशोक यादव उर्फ बटन,राजद नेता कृष्ण मोहन चौधरी,भीम भारती, मनोज यादव व अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button