पति की दीर्घायु होने के लिए सुहागन महिलाएं ने की बट सावित्री पूजा

संतोष चौरसिया

वीरपुर बेगूसराय :-

वीरपुर प्रखंड व थाना क्षेत्र के नौला, डीह, भावानंदपुर,मुजफ्फरा, वीरपुर, पर्रा, जगदर, बरैपुरा, खरमौली समेत विभिन्न गाँवो में हर साल की भाँति इस वर्ष भी ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को पति के दीर्घायु होने के लिए सुहागिन महिलाओं ने कामना के लिए महिलाए वट वृक्ष की पुजा अर्चना की।बताते हैं कि व्रत हिंदू पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन रखा जाता है। इस व्रत का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। यह व्रत पति की दीर्घायु और संतान के उज्जवल भविष्य के लिए रखा जाता है। माता सावित्री की कथा की कथा सभी सुहागिनों ने सुनी। वट सावित्री व्रत करने से सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है। वट सावित्री व्रत के दिन स्नान आदि से निवृत होने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर वट सावित्री व्रत और पूजा किया जाता है।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button