जदयू को एक और झटका पूर्व एमएलसी सह जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने ली राजद की सदस्यता। जे टी न्यूज़, औरंगाबाद
जदयू को एक और झटका पूर्व एमएलसी सह जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने ली राजद की सदस्यता।
जे टी न्यूज़, औरंगाबाद

तेजस्वी यादव अपने मेगा मिशन में मोड़ में आ गए हैं। तेजस्वी यादव का ये मिशन जेडीयू को क्षेत्रिय स्तर पर कमजोर करने की है। जिस नेता को खुद मुक्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू की सदस्यता दिलाई थी उस नेता को तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करा दिया है। बिहार के औरंगाबाद में आरजेडी के और से मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व एमएलसी सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राजद की सदस्यता लिया। दरअसल, बता दें कि गया के नक्सल प्रभावित इलाके इमामगंज के रहने वाले अनुज कुमार सिंह जेडीयू से ही MLC बने थे. लेकिन, साल 2015 बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी से गठबंधन होने के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। तब अनुज सिंह वजीरगंज विधानसभा सीट से बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने काफी जोर भी लगाया थ। लेकिन अंत में बीजेपी ने वीरेन्द्र सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया लिहाजा वह पार्टी के नेताओं से नाराज चल रहे थे और बीते 21 अक्टूबर 2020 को अनुज कुमार सिंह ने जेडीयू का दामन थाम लिया सीएम नीतीश कुमार ने खुद अनुज कुमार सिंह को जेडीयू की सदस्यता दिलाई थी और अब अनुज कुमार सिंह ने राजद का दामन थाम लिया।
गौरतलब है कि हाल ही में जदयू के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, जेडीयू की प्रेमा चौधरी, पूर्व एमएलसी कृष्णा सिंह, खगड़िया वाले मनोहर यादव राजद में शामिल हो चुके हैं।

