आशा सेवा संस्थान द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आशा सेवा संस्थान द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भारत को स्वच्छ बनाने के साथ ही प्रदुषण मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाये -अमित


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर

आशा सेवा संस्थान एवं मंडल कारा समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में पुरुष बंदियों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन बापू सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने की उन्होंने अपने संबोधन करते हुए कहा की वर्तमान भारत में भ्रष्टाचार हमारे देश भारत में पूरी तरह से फ़ैल चूका है ना सिर्फ भारत बल्कि पुरे विश्व के लिए भ्रष्टाचार एक ज्वलंत समस्या बन गया है दिन ब दिन इसकी समाप्ति और भी मुश्किल होते जा रही है। आज भारत पूरी तरीके से विकसित होने की दौड़ में बहुत पीछे है। इसका सबसे बड़ा कारण है भ्रष्टाचार की बढती घटनाएँ।

इसलिए हम सबको इसके खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है। संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा की हमें भारत को स्वच्छ बनाने के साथ साथ भ्रष्टाचार मुक्त भारत भी बनाना चाहिए।जब तक भ्रष्टाचार का विरोध नही होगा तब तक हमारे समाज से भ्रष्टाचार का ये रोग नहीं मिटेगा।जिला स्वयं सेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा की भ्रष्टाचार का नामो निशान मिटाने के लिए कानून को सख्त बनाना होगा।मौके पर ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार एवं बौद्ध नागार्जुन सेवा समिति के सचिव वरुणेश विजय ने भी अपने विचार प्रकट किया।मौके पर डॉक्टर वरुण कुमार ,जिला प्रभारी योगा एवं योग प्रशिक्षक पूजा कुमारी मौजूद थीं। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सहायक उप धीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button