*एक झटके में कम हो गई गौतम अदानी की ढ़ेर सारी दौलत, चीन के अरबपति ने पछाड़ा*

*एक झटके में कम हो गई गौतम अदानी की ढ़ेर सारी दौलत, चीन के अरबपति ने पछाड़ा*

*ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की दौलत 76.3 अरब डॉलर*

जेटी न्यूज।

नई दिल्ली::- भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चीफ की दौलत में 1.53 अरब डॉलर की कमी आई है।

चीन के ज्होंग शनशन ने रईसी के मामले में उन्हें पछाड़ दिया है और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 13वां स्थान हासिल कर लिया है। इसी के साथ अब गौतम अडानी दुनिया के 14वें सबसे अमीर शख्स हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अडानी की कुल संपत्ति 76.3 अरब डॉलर है। उनकी ग्लोबल रैंकिंग में एक अंक की गिरावट आई है। वहीं दूसरी ओर ज्होंग शनशन की संपत्ति में भी गिरावट आई है। उनकी कुल संपत्ति 77.5 अरब डॉलर हो गई है। दौलत में अधिक गिरावट आने की वजह से गौतम अडानी से दुनिया के 13वें सबसे रईस व्यक्ति होने का उनका स्थान छिन गया है।

देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर अरबपति हैं। उनकी मौजूदा दौलत 87.1 अरब डॉलर है। वह एशिया के सबसे अमीर अरबपति अभी भी हैं। अंबानी की नेटवर्थ 87.1 अरब डॉलर है। अब ज्होंग शनशन एशिया के दूसरे और गौतम अडानी एशिया के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति हो गए हैं।

उधर, चीन के अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा को भारत के विप्रो ग्रुप के प्रमुख अजीम प्रेमजी टक्कर दे रहे हैं। दोनों के बीच दौलत का अंतर बहुत कम हो गया है। जैक मा की दौलत 38.7 अरब डॉलर है। वह 32वें सबसे अमीर अरबपति हैं। वहीं, अजीम प्रेमजी 38.3 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक होकर 33वें सबसे अमीर हैं।

Related Articles

Back to top button