खेल हमें अनुशासन सिखाती है—जिलापार्षद।

खेल हमें अनुशासन सिखाती है—जिलापार्षद।

स्वच्छ मन एवं सच्चे लगन से किया गया कार्य हमेशा सफल होता है—-स्वर्णिमा।

खानपुर,प्रखण्डक्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा के प्रांगण में आज नेहरु युवा केन्द्र समस्तीपुर द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह, उप प्रमुख अमरेन्द्र कुमार राय,राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक धनंजय कुमार राज एवं प्रकाश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ लाल बाबू ने किया जबकि कमेंट्री अमित कुमार उर्फ बुड्ढा जी ने औऱ रेफरी के रूप में राजा कुमार, धनंजय कुमार, आशुतोष व सत्यम ने कार्य किया।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा स्वच्छ मन एवं सच्चे लगन से किया गया कार्य हमेशा सफल होता है।उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाती है।खेलने से जहां मन प्रसन्न रहता है वहीं शरीर स्वस्थ भी रहता है।अतः हमें खेलना चाहिए।
उप प्रमुख अमरेन्द्र कुमार राय ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर,200 मीटर,400 मीटर,800मीटर एवं 1600 मीटर का दौड़,गोला फेक,कब्बडी,ऊंची कूद व लम्बी कूद का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा शील्ड,मेडल औऱ प्रस्सति पत्र दिया गया।
आयोजक द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग, माला और अंग वस्त्र देकर किया।
मौके पर आरसीसीअध्यक्ष आशुतोष राज,प्रधानाध्यापक सैय्यद अली,विकास कुमार झा,राजा कुमार, मो0शाहिद आलम,ललन यादव,रवीश यादव,साहिल कुमार सिंह, मुरारी माइकल,अंकित कुशवाहा

Related Articles

Back to top button