केंद्र सरकार द्वारा लाए गए काले अध्यादेश के खिलाफ आप आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

जे टी न्यूज़/मदन मोहन 
संगमविहार , दिल्ली : आप को बताते चले की उच्तम न्यायालय ने फैसला सुनते हुए कहा था की अब अधिकारियो के ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली की चुनी हुई केजरीवाल सरकार की होगी। इसके बाद केंद्र की मोदी सरकार ने इस फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाकर न्यायालय का फैसला

पलट दिया। अध्यादेश लाने के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल को शक्तिया वापस दे दी गई। आप को बताते चले की दिल्ली की चुनी अरविन्द केजरीवाल की सरकार ने इसका विरोध किया है। संगम विहार विधायक दिनेश मोहनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ के साथ तमाम आम आदमी पार्टी ने इसके 

खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर काले अध्यादेश का पुतला फूँका। इस विरोध प्रदर्शन में संगम विहार के वार्ड पार्षद काजल जितेंदर , जितेंदर कुमार , रवि यादव के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button