*स्वामी विवेकानंद संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति और वेदांत दर्शन का बोध कराने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत युगप्रवर्तक थे*

*स्वामी विवेकानंद संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति और वेदांत दर्शन का बोध कराने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत युगप्रवर्तक थे*


जे टी न्यूज़ दरभंगा ::राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह महाविद्यालय इकाई द्वारा विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती कुंवर सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार ने की। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के के तैल चित्र पर प्रधानाचार्य के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अभिन्न श्रीवास्तव एमआरएम कॉलेज के रसायन शास्त्र के प्राध्यापक डॉक्टर सुधीर कुमार मिश्र के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं छात्र छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी का व्यक्तित्व नए युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। आज राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में उनकी जीवनी के चर्चा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि भारत में महान व्यक्तियों की कमी नहीं रही। स्वामी विवेकानंद भारत के महान व्यक्ति थे इन्होंने भारतीय संस्कृति और सभ्यता को एवं हिंदू धर्म के पूरी दुनिया में फैलाने का काम किया। ऐसे महान व्यक्तियों को शत शत नमन करता हूं। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा स्वामी विवेकानंद के विचार में धार्मिक शिक्षा पुस्तकों के द्वारा न देकर आंचल एवं संस्कारों द्वारा देनी चाहिए। शिक्षा ऐसी हो जो सीखने वालों को जीवन में संघर्ष से लड़ने की शक्ति दे। शिक्षा ऐसी हो जिससे बालक के चरित्र का निर्माण हो, मन का विकास हो ,बुद्धि विकसित हो और बालक आत्मनिर्भर बने। आज के जयंती समारोह में स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व से स्वयंसेवकों को बहुत कुछ सीखने को मिला।
कॉमर्स विभाग की भगत विभाग अध्यक्ष डॉ अभिनव श्रीवास्तव स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र के विस्तार से चर्चा करते हुए कहा ऐसे महापुरुष पूरे दुनिया के के लिए देवतुल्य थे उन्होंने भारतीय दर्शन और साहित्य को दुनिया को बताने का काम किया जिससे भारत के काफी प्रतिष्ठा बढ़ी उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के जीवन दर्शन को अपने अपने जीवन में अपनाया।

एमआरएम महाविद्यालय के रसायन विभाग के प्रोफेसर सुधीर कुमार मिश्रा स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन हर युवा शक्ति के लिए आवश्यक है। खुद को मजबूत करना समाज को मजबूत करना और राष्ट्र के मजबूत करने के लिए स्वामी विवेकानंद के दिए गए दर्शन को सभी युवा शक्तियों के लिए आत्मसात करना होगा। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर महेश मंडल ने परिवर्तित सामाजिक परिदृश्य में युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन का अध्ययन अति आवश्यक हो गया है आज के वैज्ञानिक दौर में युवा शक्ति को सभ्यता और संस्कृति को भूलता जा रहा है आज का स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत होगा। महाविद्यालय के ब्रांड एंबेसडर एवं ग्रुप लीडर मोहम्मद इकबाल राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक भाग्य नारायण, ब्रांड एंबेसडर एवं ग्रुप लीडर मोहम्मद इकबाल, ग्रुप लीडर रोहित कुमार सिंह, कृष्णा कुमार पूर्वे ,तनु कुमारी झा, शिवानी कुमारी, विवेक कुमार,, पायल कुमारी ,अनु कुमारी, अभयानंद, तेज नारायण यादव, सैवा, पप्पू कुमार ,साक्षी कुमारी ,आरती कुमारी, नंदनी कुमारी गौरव कुमार मिश्र,सुधीर कुमार महतो, निधि कुमारी, अनीशा खातून आदि ने स्वामी विवेकानंद जी के जयंती समारोह में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया

Related Articles

Back to top button