राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने केन्द्रीय आम बजट को बताया निराशाजनक
राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने केन्द्रीय आम बजट को बताया निराशाजनक

जे टी न्यूज़
समस्तीपुर : राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने केन्द्रीय आम बजट 2022 को निराशाजनक करार दिया है। कहा कि यह गांव-किसान-मजदूर, छात्र-नौजवान, गरीब-गुरबा विरोधी बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट देशवासियों को निराश किया है। देशवासियों की उम्मीद पर यह बजट खरा नहीं उतरा है। उद्योग जगत एवं कारपोरेट घरानों का ख्याल रखकर उसी को समर्पित यह बजट है। इस बजट से देश की तरक्की व अर्थव्यवस्था के मार्ग में रोड़ा अटकेगा। बेरोजगारी व महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने दावा किया कि केन्द्रीय बजट में बिहार की अनदेखी की गई है l