जिलाधिकारी महोदय के अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन व राजस्व विभाग समीक्षात्मक बैठक संपन्न

जिलाधिकारी महोदय के अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन व राजस्व विभाग समीक्षात्मक बैठक संपन्न


जे टी न्यूज़

समस्तीपुर : आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन/राजस्व विभाग समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई। आंतरिक संसाधन की समीक्षा: बैठक में उपस्थित जिला अवर निबंधक पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता विद्युत समस्तीपुर जिला खनन पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी एवम् निरीक्षक माप तौल उपस्थित थे।

राजस्व विभाग की समीक्षा:
1. भूमि विवाद,दाखिल खारिज, अधिकार अभिलेख कंप्यूटरीकरण, अभियान बसेरा,जल निकाय अतिक्रमण, लोक भूमि अतिक्रमण, लगान वसूली, जमीन नापी, लंबित CWJC/MJC निरीक्षण, धार्मिक न्यास भूमि का सर्वेक्षण एवं आपदा से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई।
2. सभी अंचलाधिकारी को शनिवार को थानाअध्यक्ष के साथ संयुक्त बैठक कर भूमि विवादों का निपटारा करने एवं विहित प्रपत्र में श्रेणी वार विवादों का प्रतिवेदन ससमय भेजने का निर्देश दिया गया।

3. दाखिल खारिज मामले के निष्पादन में 31 दिसंबर के पूर्व के दायर सभी मामलों का 15 मार्च तक निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
4. दाखिल खारिज मामलों के निष्पादन का अनुश्रवण करने हेतु सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया।
5. अभियान बसेरा में सभी भूमिहीन परिवारों को बसाने हेतु भूमि का चयन 18 फरवरी तक कर लेना है। 19 फरवरी को अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिव्यू की जाएगी।
6. भू लगान शत-प्रतिशत वसूली 31 मार्च तक करने एवं लंबित सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी का एक महीना के अंदर सभी मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

7. धार्मिक न्यास: सभी पंजीकृत एवं अपंजीकृत धार्मिक न्यासों का भूमि का सत्यापन 3 महीना के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व प्रशाखा, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन प्रशाखा, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button