हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया शब ए बरात

हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया शब ए बरात


जे टी न्यूज़

समस्तीपुर: जिले के विभिन्न स्थानों पर शब – ए – बरात पर्व हर्ष व उल्लास व बड़े ही सादगी के साथ मुस्लिम समुदाय की लोगों ने मनाया। यह रात इबादत की रात होती है, इस रात में लोग पूरी रात मस्जिदों में मदरसों में व अपने घरों इबादत करते हैं। नमाज पढ़ते हैं कुराने पाक की तिलावत करते हैं। इतना ही नहीं सुबह शादिक के वक्त कब्रिस्तान में जाकर जो लोग इस दुनियां से गुजर चुके हैं उनके लिए दुआ करते हैं। समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत स्थित नूरी मस्जिद में इबादत करने वाले लोगों की उमड़ पड़ी। यह रात बहुत इबादत भड़ी रात होती है। इस रात में इंसान जो भी अल्लाह ताला से मांगता है अल्लाह उनकी सभी मुरादों को पूरा करते हैं यह कहना है मस्जिद के इमाम का।

लोगों ने अमन चैन भाईचारा बना रहे के लिए भी विशेष दुआएं की। मौके पर मौलाना श्किउयर रहमान, तौसीफ अहमद खान, शाहजहां खान, कैसर खान, गुलाब खान, मो0 तसलीम मियां, मो0 हन्नु मियां, शहजाद खान, असगर खान, हीरो खान, छोटू अली, नेयाज अहमद खान, राजा,खान, जैद खान सुड्डू खान वगैरह मौजूद थे। इसी तरह समस्तीपुर शहर के आलावा, वारिसनगर ब्लॉक के नागरबस्ती, बहादुरगंज, नूरगंज, महाराजगंज, डैनीमन, हांसा, बेगमपुर, अकबरपुर पितोजिया, मथुरापुर, सतमलपुर, गोही, रायपुर, भगवानपुर, छतनेश्वर, मनियारपुर, धनहर, कल्याणपुर, लदौरा, चकमेहसी आदि जगहों पर शब ए बरात का पर्व मनाया गया।

Related Articles

Back to top button