15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो धराया

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो धराया


जेटी न्यूज। मधुबनी।
एस एस बी के अर्राहा बीओपी के सहायक कमांडेंट अतुल कुमार मौर्य व एसआई नेत्रा सिंह के नेतृत्व में जवानों ने इंडोनेपाल बॉर्डर पीलर संख्या 268/02 के निकट दो नेपाली नागरिक को 15 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ पकड़ा। दोनों धंधेबाज नेपाली नम्बर के बाइक पर सवार थे। जो भारत से नेपाल जाने के क्रम में पकड़ा गया। जिसे जयनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जब्त ब्राउन सुगर की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में साढ़े चार लाख बतायी जाती है। छापेमारी अभियान में मुख्य आरक्षी शिंडे अम्बा दास,ब्रजेश कुमार मिश्र,आर,पेरूमल राज,राजेश कुमार,धीरज कुमार,नवीन कुमार रजक,तपस्या नंद शर्मा, रौशन कुमार,अजीत कुमार शर्मा, हरि दर्शन जंदोल,अभिषेक शरण,भगन हंसदा शामिल थे। थानाध्यक्ष संजय कुुुमार ने पुष्टि किया है।

Related Articles

Back to top button