प्राथमिक मकतब जयनगर वार्ड नंबर 2 बूथ पर पुरूष महिला की लगी लंबी कतारे

प्राथमिक मकतब जयनगर वार्ड नंबर 2 बूथ पर पुरूष महिला की लगी लंबी कतारे

जे टी न्यूज़, जयनगर :
जयनगर चुनाव के तीसरे चरण में झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र के जयनगर में मतदान को ले वोटरो में काफी उत्साह था। मंगलवार को सूर्य देव की राहत एवं वरुण देव की हवा से मौसम के सुहाना होते ही वोटो का उत्साह दुगना हो गया लगभग हर बूथों पर मतदान शुरू होने से पहले वोटरों की लाइन सुबह 6 बजे से लगनी शुरू हो गई। मतदान को लेकर युवा एवं महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा था।सुबह से ही बूथो पर वोटरो की कतारे लगने लगी। 35 डिग्री गर्मी झेल रहे लोगो को मंगलवार को मौसम के सुहाने ठंडी हवा ने वोटरों काफी राहत पहुंचायी। जिससे सुबह से शाम तक भारी उत्साह देखा गया। आदर्श बूथ व पिंक बूथो पर दोपहर तीन बजे तक 40 फीसदी वोटरो ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर के बाद वोटर बड़े आराम से आते गये तथा अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। सुबह में खासकर महिला वोटरो की कतारे थी। पहले मतदान तब जलपान के तर्ज पर वोटर उत्साहित थे। बूथ न. 216 युनियन टोल में एक घंटे विलंब से मतदान शुरू होने की खबर है।

Related Articles

Back to top button