दीप प्रज्ज्वलित कर ई किसान भवन मे खरीफ महोत्सव का शुभारम्भ -नए तकनीक से खेती कर कम खर्च में बढ़ाने के सिखाये गए गुर-

दीप प्रज्ज्वलित कर ई किसान भवन मे खरीफ महोत्सव का शुभारम्भ

-नए तकनीक से खेती कर कम खर्च में बढ़ाने के सिखाये गए गुर-

जेटी न्यूज

 

कोटवा,(पूर्वी चम्पारण ):कोटवा के दीपउ स्थित ई किसान भवन में सोमवार को खरीफ महोत्सव का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत प्रखंड प्रमुख विभा देवी व जिप सदस्य मनोज मुखिया ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान प्रमुख विभा देवी ने किसानों को जीरो टिलेज तकनीक से खरीफ फसलों की बुआई करने का सलाह दिया। इस विधि के तहत खेतो में सीधे बीज की बुआई की जाती है ।जुताई का खर्च बच जाता है। मनोज मुखिया ने किसानों को कहा कि परम्परागत खेती छोड़ नए तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी आय बढ़ाये। सरकार के द्वारा उपलब्ध धान की बीज अच्छे किस्म की है इसे ही अपने खेतो में लगाये। लगे हाथ जिप सदस्य ने अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि ससमय बीज उपलबध कराया जाय ताकि ससमय किसान बिछड़ा तैयार कर सकें ।

 

उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए प्रखंड तकनीकी प्रबन्धक रवीश कुमार ने किसानों को जीरो टिलेज विधि से खेती के फायदे गिनाए। बीज गिराने के लिए पैड़ी ट्रांसप्लांटेशन विधि का उपयोग करने को कहा गया। जिसके तहत प्लास्टिक पर हल्की मिट्टी डालकर बीज तैयार किया जाता है । इस विधि से 15 रोज में बीज तैयार हो जाता है। वही कृषि विभाग के सहयोग से किसानो को मछली पालन व मुर्गी पालन कर अपनी आय बढ़ाने पर बल दिया गया। किसानों को समेकित खेती करने की सलाह दी गई है। जिसके तहत एक ही खेत मे एक साथ कई तरह की खेती की जा सकती हैl

 प्रखंड उद्यान पदाधिकारी रणधीर भारद्वाज ने किसानो को कहा कि बिना खेत के भी आप उत्पादन कर कमाई कर सकते है। जिसमे मधुमखी पालन , मशरूम की खेती शामिल है। आत्मा अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा अनुदानित बीज की गुणवत्ता बेहतर है। किसान 50 फीसदी अनुदान पर उन्नत किस्म का बीज प्राप्त कर सकते है। बताया गया कि सवर्णा स्वर्ण निचली भूमि के लिए 25 एवं सबौर श्री ऊपरी जमीन हेतु 20 रु प्रति किलो की दर उपलब्ध है। किसान अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखा कर बीज ले सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कृषि सम्यवक राजेश कुमार व अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने किया। मौके पर बीएओ पारसनाथ कारी , सहायक तकनीकी प्रबंधक विधाभूषन त्रिपाठी , कृषि समन्वयक रवि किशोर , अशोक कुमार , शैलेश कुमार सिन्हा , किसान सलाहकार नीरज कुमार , नरेंद्र मिश्र , अश्विनी कुमार , एहतेशाम हुसैन , मनीष कुमार , बिनोद सिंह , करारिया पैक्स अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह यादव , प्रमुख पति सुनील दास , किसान नन्दन शर्मा , छबिलाल प्रसाद , कैलाश प्रसाद , सुनिल कुमार सिंह , रूपेश प्रसाद , बिहारी लाल , हीरालाल यादव , राजेश पांडेय , रमेश सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button