प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम आयोजित

प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम आयोजित
जे टी न्यूज़

समस्तीपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन “सुरक्षित शनिवार” के रूप में किया गया।इसके तहत विद्यालय की प्रशिक्षित शिक्षिका कंचन कुमारी के द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी, जोखिम से बचाव खासकर बरसात के मौसम में सांप, बिच्छू या अन्य कीड़ों के ढंक से बचाव, उपचार व प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से उदाहरण सहित जानकारी दी गई। मौके पर शिक्षक सहिन्द्र राम, विमल कुमार साह, विमला कुमारी, कुमारी रेनू, इंदिरा कुमारी,शिक्षा सेवक कैलाश सदा आदि ने सहयोग किया। प्रधानाध्यापक ने वर्ग प्रथम में नव नामांकित छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए बैच देकर प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button