अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय व्यापी आवाहन पर चक्का जाम :- विनोद
अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय व्यापी आवाहन पर चक्का जाम :- विनोद
जे टी न्यूज़

सहरसा, सौर बाजार :- संयुक्त किसान मोर्चा एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय व्यापी आवाहन पर बिहार राज्य किसान सभा सौर बाजार सहरसा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौर बाजार जिरो माईल सड़क पर धरना प्रदर्शन कर 11 बजे से 01 बजे तक चक्का जाम किया किसानों के सभी उत्पादों का स्वामीनाथन आयोग के सिफारिश के अनुसार डेढ़ गुना दाम की गारंटी के लिए एमएसपी को कानूनी दर्जा देने, 2020 बिजली संशोधन विधेयक को वापस लेने, किसान आन्दोलन के दौरान हुए फर्जी मुकदमा वापस लेने लखीमपुर खिरी किसान हत्या कांड के मुख्य साजिशकर्ता अजय मिश्रा टैनी को केन्द्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने किसान आन्दोलन में शहिदों के परिजनों के लिए पुनर्वास के व्यवस्था तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने खाद वस्तुओं पर से जीएसटी को वापस लेने सहरसा जिला सहित पुरे बिहार को सुखाकर ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने खाद की कालाबाजारी और किल्लत दुर कर किसानों को निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराने बिहार में कृषि मंडी को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर चक्का जाम आन्दोलन के माध्यम से जोड़ दार ढंग से उठाएं गए। चक्का जाम आन्दोलन में शामिल किसान नेता बिहार राज्य किसान सभा के महामंत्री कामरेड विनोद कुमार किसान नेता विघानंद यादव केशव कुमार रमेश यादव कुलानन्द कुमार, व्यास प्रसाद यादव जगदेव शर्मा आदि ने संबोधित किया मौके पर पवन सादा मोहम्मद युसूफ,मो. ईदरीस नित्यानंद सादा, बद्री राम राहुल कुमार, मिथिलेश कुमार, विरेन्द्र शर्मा अर्जुन कुमार अमर, वृहस्पति राम आदि मौजूद थें।


