जमालपुर रेल कारखाना बचाने को लेकर राजद ने निकाला आक्रोश मार्च

जमालपुर जेटी न्यूज

जमालपुर :- जमालपुर कारखाना निर्माण, डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में तब्दील की गई इसे लेकर, इरिमी को विश्वविद्यालय का दर्जा सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं ने शहर में जन भावना आक्रोश मार्च निकाली।

आक्रोश मार्च जुबलीवेल चौक से शुरू होकर, स्टेशन रोड, कारखाना गेट संख्या छह, भारत माता चौक, सदर बाजार, बराट चौक, अवंतिका मोड़ होते हुए पुन: जुबलीवेल चौक पहुंची, जहां एक सभा में तब्दील हो गयी। सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मंटू यादव ने की, तथा संचालन वरीय नेता नरेश सिंह यादव ने किया।


कार्यकर्ताओं ने बैनर और स्लोगन लेकर रेल प्रशासन होश में आओ, जमालपुर को वर्कलोड देना होगा, पीएम और रेलमंत्री हाय-हाय आदि नारेबाजी की। मौके पर नरेश सिंह यादव ने कहा कि एनडीए की मोदी की सरकार बनते ही रेल सहित देश की सभी सार्वजनिक उपक्रम पूंजीपतियों के हाथों सुपुर्द करने की रणतीनित तैयार कर ली गयी थी।मंटू यादव ने कहा कि जमालपुर कारखाना और डीजल शेड बचाने के लिए हमें च।ानी एकता का परिचय देना होगा। हमें किसी भी कीमत पर इलेक्ट्रिक लोको का वर्कलोड लेना होगा।

तभी कारखाना और बाजार बचेगा। उन्होंने कहा कि बारियारपुर रेल पथ, सुल्तानगंज, तारापुर कटोरिया का निर्माण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि रेलवे से जुड़ी मांगों को लेकर आज महाधरना का आयोजन जुबलीवेल चौक पर दिया जाएगा। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिलीप मंडल, वरीय नेता दीपक सिन्हा, मुंगेर महानगर अध्यक्ष मो. जावेद ने कहा कि मोदी- नीतीश की सरकारें जनविरोधी है। तभी तो युवा विरोधी, किसान विरोधी, शिक्षा विरोधी, मजदूर विरोधी और अब रेल कारखाना व कर्मचारी विरोधी फैसला लिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button