युवा कांग्रेस रक्सौल के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

युवा कांग्रेस रक्सौल के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

जेटी न्यूज

रक्सौल पूर्वी चंपारण- स्थानीय शहर के सैनिक रोड स्थित नगरपरिषद के वार्ड नंबर 18 में युवा कांग्रेस के बैनर तले रक्सौल विधानसभा अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी के नेतृत्व में ग्लोबल सोशल सर्विसेज के कार्यालय में समाजिक कार्यों से जुड़ी दर्जनों महिलाओं को अंगवस्त्र देकर व फूलमाला से सम्मानित किया गया।इस बाबत बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह पश्चिमी चम्पारण प्रभारी प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि आज विश्व के सभी देशों में आधी आबादी महिलाओं के सम्मान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।


प्रदेश महासचिव ने कहा कि पंचायत से लेकर राज्य एवं देशस्तर तक महिला नेतृत्व को आगे लाना होगा क्योंकि 21 वीं सदी में सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यों में घर की बेटियों और महिलाओं का योगदान सराहनीय देखनें को मिल रहा है जिनके लिए प्रेरणास्रोत के रुप में कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, सरोजिनी नायडू,मैरी कॉम, बछेंद्री पाल,लता मंगेशकर का नाम स्मरणीय है।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि आज की बेटियां ही आने वाले कल के इतिहास में नई इबादत लिखेंगी सभी समाजिक संगठनों को आगे आकर और हरसंभव मदद करने की आवश्यकता है क्योंकि जिस दिन हम और आप महिलाओं को सशक्त बनाने की संकल्प लेंगे समाज में नई क्रान्ति आयेंगी।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि बेटी के अनेकों रुप है और सभी रुपों में उनका संघर्ष कठिन और साहसी है उनके हौसलों को ताकत देने का कार्य पुरुष वर्ग ही कर सकता है जिसका सबसे बङा उदाहरण उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का नारा”लङकी हूं लङ सकती हूं” सबसे बड़ा प्रमाण है जो केवल उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश स्तर पर यह नारा बुलंद हैं।


उक्त कार्यक्रम में सम्मानित होंने वालों में पूजा मिश्रा,रिंकु देवी,सीमा दिक्षित,रोमा देवी,पायल दिक्षित,तनु कुमारी, श्वेता तिवारी, तान्या कुमारी, रौशनी कुमारी को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button