खिरखिरिटोल के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं का किया आवाज बुलंद

खिरखिरिटोल के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार

रोड नहीं तो वोट नहीं का किया आवाज बुलंद

जे टी न्यूज़, जयनगर :
एक तरफ जिला प्रशासन चुनाव में मतदाता जागरूकता को लेकर लाखो करोड़ो रूपये खर्च कर रहे है। वहीं, दूसरी तरफ विकास नही होने पर लोग वोट का बहिष्कार करने को लेकर मजबूर हैं। अगर यही पैसा विकास के कार्यो में लगा दिया जाय तो हो सकता है लोग खुद चलकर वोट गिराएंगे। विकास से अछूते डोड़वार पंचायत के खिरखिरिया टोल कुआढ़ गांव के लोगो ने इस बार वोट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। भारी संख्या में लोगों ने रोड नही तो वोट नही की अपनी आवाज बुलंद करते हुए 7 मई को वोट नही गिराने का फैसला किया है। गांव में विकास नही होने से नाराज लोगो ने भारी संख्या में मंदिर के पास एकजुट होकर नारेबाजी की। मांगो के समर्थन में गांव के आधी आबादी भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ली। गांव की विकास नही होने से नाराज आधी आबादी ने इसका ठीकरा पूर्व के सभी विधायको एवं सांसदों पर फोड़ी। महिला पुरुष सभी मतदाताओ ने एक सुर में वोट का बहिष्कार किया। मजबूत लोकतंत्र के लिये एक एक वोट जरूरी है के सवाल पर सभी मतदातओं ने सहमति जताते हुए कहा कि पूर्व के सभी विधायको एवं सांसदों द्वारा अनदेखी किये जाने से मितिलांचल के पवन भूमि पर बसी खिरखिरियाटोल कुआढ गांव वार्ड नंबर -4 की दयनीय स्थिति है। बाढ़ के समय गांव की स्थिति और भयानक हो जाता है। एक तरफ गांव चारो ओर से वर्षा के पानी से घिर जाते है। वही दूसरी तरफ नदी की कटाव का खतरा कई परिवारों पर मंडराता रहता है। गांव का सम्पर्क मुख्यालय से भंग हो जाता है। आक्रोशित मतदाताओ ने एक सुर में कहा कि वोट के समय उम्मीदवार विकास से संबंधित एक से एक लुभावनी वादे करते हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद गांव का विकास करना तो दूर वोटरों से हाल चाल तक पूछने के लिए नही आते है। फलतः गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

नाराजगी : गांव में विकास नहीं होने से लोगों ने मंदिर के पास एकजुट होकर नारेबाजी की
रोड नही तो वोट नही का नारा लगाते ग्रामीण 1287 आबादी वाला गांव मिथिलांचल के पावन भूमि पर है अवस्थित प्रखंड के डोड़वार पंचायत स्थित कुआढ़ गांव मिथिलांचल कि भूमि पर अवस्थित है। इन गांवो की आबादी 1287 है। गांव में मूलभूत चीजे जैसे सड़के, पीने का स्वच्छ जल एवं अन्य जरूरी चीजें का घोर अभाव है।
सड़क पर रहता है चार-चार फीट पानी सड़क पर चार चार फीट पानी रहने से महिला मरीजो को किसी तरह से कन्धा पर उठाकर शहर के अस्पताल ले जाने को लेकर लोग मजबूर है। जिसका गूंज जनप्रतिनिधि नही सुनते है। ग्रामीण अजय सिंह, राम नरेश सिंह, रजनिश आनंद, अमित मंडल, सत्येन्द्र सिंह, रामवीर ठाकुर समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़क निर्माण कोलेकर सांसद, विधायक एवं एक कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी एवं अन्य प्रतिनिधियों को मौखिक व लिखित शिकायत करने के बावजूद कार्य पूरा नहीं होने के कारण इसी माध्यम से हम लोगों ने मतदान का बहिष्कार किए हैं। लोगों की मांने तो मामलें को संज्ञान में लेने के बाद एसडीपीओ विप्लव कुमार एवं मधवापुर बीडीओ ने ग्रामीणों से भेंट कर समझाने की कोशिश किया। लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सूनी।

Related Articles

Back to top button