ब्रह्मा बाबा का 55 वां स्मृति दिवस मनाई गई

ब्रह्मा बाबा का 55 वां स्मृति दिवस मनाई गई

जे टी न्यूज़, मधुबनी(राजू प्रसाद) : शहर के लहेरियागंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केन्द्र स्वदर्शन भवन सभागार में दादा लेखराज ब्रह्मा बाबा का 55 वां स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर उपस्थित जिले भर से आये आगन्तुक एवं अनुयाइयों ने प्रजापिता ब्रह्मा उर्फ दादा लेखराज के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की।

कार्यक्रम में सेवा केन्द्र की संचालिका संगीता बहन ने संबोधित करते हुए कही कि 18 जनवरी 1969 ई.को प्रजापिता ब्रह्मा ने शरीर त्याग किया था।परमात्मा शिव बाबा ने दादा लेखराज को प्रजापिता ब्रह्मा की उपाधि देकर विश्व शांति एवं स्वर्णिम सतयुग आगमन को लेकर आध्यात्मिक ज्ञान का 142 देशों में अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

आज के दिन सेवा केन्द्र पर सैकड़ों लोगों ने विश्व शांति एवं सुखमय जीवन के लिए दिनभर अव्यक्त योग का कार्यक्रम किया।सह संचालिका ब्रह्मकुमारी विभा बहन ने कही कि प्रजापिता ने 1936 ई. से अनवरत समूचे विश्व में दीन दु:खियों को गीता ज्ञान देकर आध्यात्मिक मार्ग की ओर उन्मुख किया।प्रजापिता ब्रह्मा के धार्मिक ज्ञान से लाखों लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का जीवन के अंतिम क्षण तक अथक प्रयास किया।वर्तमान में भी विश्व के कोने-कोने में विश्व व आत्म शांति का कार्य प्रजापिता ब्रह्मा के बताये मार्गदर्शन पर किया जा रहा है।

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमार ब्रजराज,इन्द्रकुमार,शिवकुमार, रामभद्र,मनोज,जगन्नाथ, कमल सहित भाइयों एवं बहनों ने भाग लिया।

 

Related Articles

Back to top button