प्रखंड क्षेत्र में राजद की सदस्यता अभियान जोरों पर प्रदेश सचिव अभियान में सक्रिय 

प्रखंड क्षेत्र में राजद की सदस्यता अभियान जोरों पर प्रदेश सचिव अभियान में सक्रिय 

जेटी न्यूज़।

 

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों राजद में सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय कुमार सहनी, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर आदि ने अजना पंचायत के मंजिल मुबारक गांव में दो दर्जन से अधिक लोगों को प्राथमिक राजद सदस्यता ग्रहण करवाई है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में  विश्वनाथ राय, जितेंद्र कुमार, मोहमद रिजवान आदि प्रमुख है। हरपुरवा पंचायत के प्रखंड महिला सचिव माला देवी, सक्रिय कार्यकर्ता राजेश सहनी आदि ने लगभग 3 दर्जन लोगों को प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई। उक्त आशय की जानकारी  राजद प्रखंड अध्यक्ष श्री ठाकुर ने दी।

Related Articles

Back to top button