रवि शंकर कुमार बने उदाकिशुनगंज व्यापार संघ के उपाध्यक्ष, व्यापारियों में हर्ष
रवि शंकर कुमार बने उदाकिशुनगंज व्यापार संघ के उपाध्यक्ष, व्यापारियों में हर्ष
संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद
जे टी न्यूज,उदाकिशुनगंज, मधेपुरा:

उदाकिशुनगंज व्यापार संघ के उपाध्यक्ष पद पर रवि शंकर कुमार को मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा के बाद से ही स्थानीय व्यापारिक समुदाय में हर्ष का माहौल है। संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने रवि शंकर कुमार के कुशल व्यक्तित्व, कार्यशैली और व्यापारियों के हितों के लिए उनकी निरंतर सक्रियता की सराहना की। संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सांगठनिक अनुभव से व्यापार संघ को एक नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी।

इस विशेष अवसर पर व्यापार संघ के अध्यक्ष विक्रम शाह समेत राहुल कुमार, प्रणव कुमार, नीतीश कुमार, कुंदन कुमार और विष्णु राज सहित कई अन्य गणमान्य सदस्यों ने रवि शंकर कुमार को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
