बुडको एवं जल संसाधन विभाग को पाइप लाइन को अविलंब ठिक करने का निर्देश -नगर आयुक्त

बुडको एवं जल संसाधन विभाग को पाइप लाइन को अविलंब ठिक करने का निर्देश -नगर आयुक्त
जे टी न्यूज़

गया: नगर निगम गया के नगर निगम कार्यालय में अभिलाषा शर्मा, भा0प्र0से0, नगर आयुक्त , गया नगर निगम द्वारा गया नगर निगम क्षेत्र में बुड़को एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जलापूर्ति पाईप लाईन एवं गंगा उद्द्हम योजना के अंतर्गत रोड काटकर डाले गये पाईप लाईन के बाद रोड पर पड़े मट्टीके ढेर एवं लिकेज के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में बुडको एवं पथ निर्माण विभाग के अभियंतागण द्वारा भाग लिया गया है।रामशीला में जल संसाधन विभाग द्वारा रोड पर छोड़े गये मलवा मट्टी को समन्वय स्थापित कर हटवाते हुए जल्द से जल्द रोड को ठिक करने तथा रेसोटरेशन का कार्य करने का निर्देश दिया गया है बुडको को जी0बी0 रोड, नादरागंज इत्यादि स्थानों पर ढेर को हटाने एवं पाइप लिकेज को अविलम्ब ठीक करने का निर्देश दिया गया है।इसके साथ ही बुडको के उक्त पथों को शीघ्र रेसेट्रोशन कराने का निर्देश दिया गया है। बुडको को यह भी निर्देश दिया गया कि पथ-निर्माण विभाग को जिन पथो के रेसोट्रेशन हेतु एन ओसी नहीं दिया गया है। उसे अविलम्ब उपलब्ध करायें।

Related Articles

Back to top button