बीजू कृष्णन का AIKS महासचिव बनना सौभाग्य की बात – रणधीर

बीजू कृष्णन का AIKS महासचिव बनना सौभाग्य की बात – रणधीर

जे टी न्यूज/कुलानन्द यादव

सहरसा :- बिहार राज्य किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त सचिव सह सीपीआईएम सहरसा जिला सचिव रणधीर यादव ने कहा
भारत के सबसे पुराने एवं सबसे बड़े किसान संगठन अखिल भारतीय किसान सभा AIKS का राष्ट्रीय महासचिव कामरेड बीजू कृष्णन का बनना किसान संगठनों एवं देश के किसानों के लिए गर्भ ही नहीं सौभाग्य की बात है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली JNU के पूर्व अध्यक्ष दक्षिण भारतीय कामरेड बीजू कृष्णन मेधावी छात्र के साथ साथ देश की राष्ट्रीय भाषा हिन्दी ही नहीं तमाम क्षेत्रीय भाषाओं पर मजबूत पकड़ रखने वाले बड़े संघर्षशील एवं जुझारू नेता हैं। JNU में अध्यक्ष रहते बिजू कृष्णन न सिर्फ SFI के नेता थे बल्कि देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के सर्वमान्य नेता थे।

 

लंबे कद काठी, हंसमुख चेहरा, शीतल बाणी,अति गंभीर, मृदु भाषी, सहजता से बातों को रखने में माहिर,देश दुनिया के राजनीति जानकर, अपने आदर्श वचनों से अपनी ओर आकर्षित करने वाले, जुझारू और संघर्षशील नेता बीजू कृष्णन छात्र जीवन से ही देश के आम अवाम की समस्याओं, संवैधानिक अधिकारों, छात्र – नौजवानों, किसान – मजदूरों, मेहनतकशों के अधिकार की लड़ाई में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी भूमिका निभाते रहे है। कृषि प्रधान देश में चौतरफा कृषि संकट से घिरे अन्नदाता किसान जब आत्महत्या पर उतारू है ऐसे वक्त में सबसे पुराने और सबसे बड़े किसान संगठन की सबसे बड़ी जवाबदेही कामरेड बीजू कृष्णन को सचमुच बड़ी चुनौती है। आजादी की लड़ाई में महती भूमिका निभाने वाले AIKS आजादी के बाद भी अनगिनत लड़ाई लड़ीं और देश हित एवं किसान हितैषी कई महत्वपूर्ण कानून – भूमि सुधार कानून, किसान पेंशन, कृषि बीमा आदि कानून अपने संघर्षों के बल बनवाया। विगत के दिनों में महाराष्ट्र का महा पदयात्रा, राजस्थान में लंबी लड़ाई, कर्नाटक में फलदायक लड़ाई, त्रिपुरा एवं पश्चिम बंगाल में किसान हितों की लगातार लड़ाई, आंध्रप्रदेश- तेलंगाना में एतिहासिक संघर्ष, हरियाणा एवं पंजाब के साथ साथ पुरे देश में किसान की लड़ाई लड़ने वाला किसान संगठन AIKS पांच सौ से ज्यादा किसान संगठन को एक मंच पर लाकर मोदी सरकार के तीनों काला कृषि कानून को वापस कराने पर मजबूर कराना इस किसान संगठन की विरासत रही है। अपने गौरवशाली इतिहास एवं संघर्षों को आगे बढ़ाने की जबावदेही एक जिंदा दिल इंसान, संघर्षशील युवा कामरेड बीजू कृष्णन के कंधों पर देना सौभाग्य की बात है। आशा है बीजू कृष्णन के नेतृत्व में AIKS मजबूती के साथ किसान हित की लड़ाई लड़ेगा और जीतेगा।
बीजू कृष्णन लड़ाई तेज करो, हम तुम्हारे साथ है।
अशेष शुभकामना के साथ कामरेड बीजू कृष्णन को क्रांतिकारी लाल सलाम।
जय जवान। जय किसान।

Related Articles

Back to top button