सैकङों कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा के लिए हुए बांका रवाना
सैकङों कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा के लिए हुए बांका रवाना
जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा
सुगौली पूर्वी चंपारण – दिनांक 04.01.2023 रोज बुधवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के आह्वान पर पूर्वी चम्पारण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेश शुक्ल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बांका जिला के लिए रवाना हुए।
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि महात्मा बुद्ध की तपोभूमि भगवान महावीर की जन्मस्थली बिहार बांका के मंदार पर्वत से ऊर्जावान धरती से लगभग 1200 किलोमीटर की लम्बी पदयात्रा की जा रही है जिसका मुख्य उद्देश्य गंगा जमुना की तहजीब की तरह देश में प्यार और भाईचारा कायम करना है आज के वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश की आत्मा भारतीय संविधान को कुचला जा रहा है जो लोकतांत्रिक देश के लिए बेहद ख़तरनाक है l

महासचिव सह नगर प्रतिनिधि ने कहा कि 7 सितंबर 2022 से कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लगातार चल रही जो लगभग 3000 पुरी कर चुकी हैं उसी तर्ज पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के द्वारा बिहार राज्य के बांका जिले से हरी झंडी दिखाकर 5 जनवरी से शुरुआत की जा रही है जो बिहार के लगभग 38 जिलों से गुजरते हुए अन्य राज्यों में प्रवेश करेगी।

पूर्वी चम्पारण युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिट्टू यादव ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में श्री राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री निश्चित बनेंगे।
उक्त पदयात्रा कार्यक्रम में मनोरंजन तिवारी, सज्जन पासवान,हिरालाल साह, मुख्तार अंसारी, महेश कुमार, बिन्नी कुमार, मुकेश कुमार, आजाद आलम, सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित थे।



