जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा पर्यावरण संबंधी समीक्षात्मक बैठक

जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा पर्यावरण संबंधी समीक्षात्मक बैठक
जे टी

समस्तीपुर: जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में पर्यावरण संबंधी समीक्षात्मक बैठक की गई जिसमें जल जीवन हरियाली अभियान,अमृत सरोवर योजना,प्लास्टिक कचरा प्रबंधन,चिकित्सा अवशिष्ट प्रबंधन एवम नगर निकाय के कार्यों की पीपीटी के माध्यम से समीक्षा की गई। नगर निकाय रोसरा एवम दलसिंहसराय को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के यूनिट का निर्माण करने के लिए भवन चिन्हित करने तथा मशीन लगाने का निर्देश दिया गया। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के तहत प्लास्टिक कचरे को एमआरएफ सेंटर तक भेजने में खानपुर प्रखंड अव्वल रहा है जबकि कल्याणपुर प्रखंड की प्रगति सबसे धीमी है। अमृत सरोवर योजना के तहत पहचान किए गए कुल सरोवरों की संख्या जिले में 93 है,जिसमे 80 पर कार्य शुरू है तथा 13 सरोवरों पर अभी कार्य शुरू नही हुआ है। कार्य शुरू हुए 80 सरोवरों में से 43 का जीर्णोधार कार्य पूर्ण हो चुका है। उजियारपुर प्रखड के 4 साइट पर कार्य शुरू नही से जिला पदाधिकारी नाराज हुए। कार्य नहीं करने वाले पीओ से कारण प्रिक्षा करने का निर्देश दिया गया। जिन सरोवरों का जीर्णोधार कार्य पूर्ण कर लिया गया है वहां पर वृक्षारोपण कराने और बाबा केवल स्थान के पास भी वृक्षारोपण का निर्देश डीपीओ मनरेगा को दिया गया। माननीय मुख्यमंत्री के जिले में समाधान यात्रा के दौरान देशुआ तालाब के चारों ओर रचनात्मक कार्य कराने का भी निर्देश दिया गया। जैव चिकित्सा अपशिष्ट से संबंधित प्रतिवेदन नही रहने के कारण सिविल सर्जन पर जिला पदाधिकारी नाराज हुए। सार्वजनिक जल संचयन संरचना तालाब,पोखरों,आहरों के जीर्णोधार के पीएचईडी के पास 4 जबकि पंचायती राज विभाग के पास 184 सार्वजनिक कुओं का जीर्णोधार लंबित है। सोखता निर्माण में सबसे खराब प्रदर्शन विभूतिपुर,वारिशनगर तथा उज्जियारपुर की है। सौर ऊर्जा से संबंधित 65 योजनाओं में से 63पूर्ण है। इस पर जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। नगर निकाय के समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी नालों की उड़ाही,नाले को मुख्य नाला तथा मुख्य नाले को नदी में में निर्बाध ले जाने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया की आदर्श नगर,तिरहुत कॉलोनी एवम बंगाली कॉलोनी में नाला उड़ाही का कार्य चल रहा है।

जिला पदाधिकारी के द्वारा आर डब्लू डी,आरसीडी,एवम विद्युत विभाग को नाला उड़ाही में नगर निकायों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया की जल निकासी के लिए 5 पंपों की खरीद की गई है। नगर निकाय के पदाधिकारियों के द्वारा इंजीनियर की कमी होने की बात उठाई गई ।जिला पदाधिकारी के द्वारा अविलंब इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन को नगर निकायों को पॉलीथिन शीट,लाइफ जैकट उपलब्ध कराने हेतु मुख्यालय से पत्राचार करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। बढ़ते गर्मी को देखते हुए वाटर टेबल के बारे में सहायक अभियंता पीएचईडी से जानकारी प्राप्त की गई। समस्तीपुर जिले का भूगर्भ जल स्तर अभी सामान्य है,कही भी पेय जल की समस्या नहीं है। जिला पदाधिकरी के द्वारा मरम्मत किए गए चपाकलों की सूची नगर आयुक्त को देने का निर्देश सहायक अभियंता पीएचईडी को दिया गया।

Related Articles

Back to top button